Usha sharma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Apr-2023

शीर्षक पहला प्यार 


कभी तुम मिलोगे, कभी बात होगी, 
वही दिन सुहाना, हसीं रात होगी। 

कभी प्यार पहला भुलाए न भूले, 
न जाने कहाँ फिर मुलाकात होगी। 

बने प्यार की एक नई हम कहानी, 
यही खास पैगाम, सौगात होगी । 

न यूँ फासले हम दिलों के बढ़ाए, 
यकीनन वही एक भली बात होगी। 

दिखाया नया रंग नफ़रत हमें जो, 
 तिरे साथ इक दिन वही घात होगी। 

करो खूब कोशिश न यादें मिटेगी, 
नदामत यही  संग  खैरात होगी। 

न मुमकिन रहे यूँ कफ़स में परिंदा, 
न जंजीर आजिज़ बनी मात होगी। 

रही आजिज़ी जो ख़ुदा अब मिटा दे,
तभी तो खुशियों की बरसात होगी। 

दिया गर भरोसा नहीं तोड़ना तुम, 
न दोस्ती रहेगी, नहीं बात होगी। 

© उषा शर्मा 
 

   17
7 Comments

बेहद ही खूबसूरत ग़ज़ल

Reply

Abhinav ji

26-Apr-2023 08:59 AM

Very nice 👍

Reply

Gunjan Kamal

26-Apr-2023 08:47 AM

👏👌

Reply